


एक की हालत गंभीर, पटना रेफर
नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत साहू परवत्ता के पास विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा निवासी विभाष झा के पुत्र युवराज कुमार तथा मधेपुरा जिले के रतवारा निवासी गरीब मेहता के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही परवत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

चिकित्सकों के अनुसार युवराज कुमार की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया। वहीं भागलपुर में भी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए पहुंच पथ पर यातायात भी प्रभावित रहा।
















