


विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर हुआ हादसा, अस्पताल में चल रहा इलाज
नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर हाईवे किंग के समीप सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों की पहचान मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोत बलिया निवासी सिंगेश्वर मंडल एवं उनकी पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार दंपति अपने घर से इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जयमंगल टोला जा रहे थे। इसी दौरान विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर उनका वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।
















