5
(1)

@ पुतुल राम ने सिलीगुड़ी में इलाज के दौरान तो गौतम चौधरी उर्फ पाटू ने गंभीर बीमारी से जूझते हुए ली अंतिम सांस, उत्तरवाहिनी गंगा तट पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार।

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। ऐतिहासिक पड़ाव संघ से जुड़े कहलगांव शहर के दो युवा शिवभक्तों के असामयिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जिन चेहरों को कुछ दिन पहले तक शिवभक्ति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय देखा जाता था, आज वे हमेशा के लिए यादों में सिमट गए हैं। पुतुल राम और गौतम चौधरी उर्फ पाटू के निधन से उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों के बीच गहरा दुख है। दोनों युवाओं की अंतिम विदाई ने शहर के माहौल को गमगीन कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पुतुल राम छठ के दिन सोमवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शहर से सटे सैतपुर कुलकुलिया गांव में अपने स्टाफ को छोड़कर वह अहले सुबह करीब 4:10 बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि उनके सिर और कमर की हड्डियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद वह घटनास्थल पर ही बेहोशी की अवस्था में पड़े थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर पश्चात सिलीगुड़ी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार को उम्मीद थी कि इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।


वहीं, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष, जागृति क्लब, पड़ाव संघ से जुड़े गौतम चौधरी उर्फ पाटू पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा था। बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। गुरुवार को उनके निधन की खबर से परिजनों और मित्रों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों युवाओं के निधन की खबर मिलते ही शहर के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। स्थानीय विधायक शुभानंद मुकेश, पूर्व विधायक पवन यादव, पड़ाव संघ के अध्यक्ष अरबिंद सिंह, पड़ाव संघ ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, रतन कुमार आर्य, श्याम प्रसाद मंडल, भाजपा नेता पवन मिश्रा, रामकुमार पाठक, संजय केशरी, पड़ाव संघ के पवन चौधरी, त्रिवेणी मंडल, पवन फटेला, संजीत गुप्ता, सोनू जायसवाल, रंजन भारती सहित कई लोगों ने दोनों के पार्थिव शरीर का दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों से मिलकर इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।दोनों का अंतिम संस्कार गुरुवार को कहलगांव स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट के श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: