5
(1)

एक बच्चे की मौत और दूसरा घायल, परिजनों को दी सांत्वना; मुआवजा दिलाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से की बात

कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने छठ पर्व के दिन नगर के वार्ड संख्या-03 अंतर्गत बल्लीटिक्कर मोहल्ले में सड़क दुर्घटना के शिकार दो बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। दुर्घटना में बुद्धू राय के पुत्र दीपक कुमार की मौत हो गई थी, जबकि शमशाद आलम के पुत्र समीर आलम घायल हो गए थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तारकिशोर प्रसाद दोनों बच्चों के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री ने तत्काल जिला परिवहन पदाधिकारी से दूरभाष पर बात की। उन्होंने दुर्घटना में मृत बच्चे और घायल बच्चे के परिजनों को सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्खी प्रसाद महतो, शन्नी तांती, मदन रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: