5
(1)



पूर्णिया। कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित फसल क्षति अनुदान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पूर्णिया जिले में भौतिक सत्यापन अभियान तेज कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश एवं जिला कृषि पदाधिकारी के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रखंडों में अधिकारियों एवं कृषि कर्मियों द्वारा खेत स्तर पर जांच की जा रही है।


इसी क्रम में शनिवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बनमनखी सुदामा ठाकुर एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी धमधाहा अवधेश कुमार ने धमधाहा अनुमंडल के रूपौली प्रखंड अंतर्गत काँप, भौवा परवल, विजय मोहनपुर तथा नाथपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में फसल क्षतिपूर्ति आवेदनों का संयुक्त रैंडम निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही सत्यापन कर निस्तारण किया गया, जबकि 13 अपात्र आवेदनों को तत्काल निरस्त कर दिया गया। जांच के दौरान एक मामले में 271 डिसमिल मक्का फसल क्षति का दावा किया गया था, लेकिन स्थल निरीक्षण में खेत में केला की फसल अच्छी स्थिति में पाई गई, जिसके बाद आवेदन को प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज कर दिया गया।


अधिकारियों ने प्रतिनियुक्त कृषि कर्मियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ केवल पात्र किसानों तक पहुंचे तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति को लाभ न मिले। साथ ही पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे सही जानकारी के आधार पर ही आवेदन करें, ताकि वास्तविक प्रभावित किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: