5
(2)

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र नेतृत्व दल का हुआ गठन, ई-पत्रिका का भी हुआ लोकार्पण

पूर्णिया। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गरिमामय अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना, उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना था। कार्यक्रम में छात्र परिषद के नवचयनित पदाधिकारियों को सैश एवं बैज पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए तथा उन्हें विद्यालय, समाज और राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल हरि लूइस (एआरओ, कटिहार) के आगमन, दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना तथा प्रेरणादायी समूहगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक स्वागत नृत्य ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी ने स्वागत भाषण में कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, समर्पण और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने छात्र परिषद के सभी सदस्यों से विद्यालय की गरिमा एवं मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र नेतृत्व दल का विधिवत अलंकरण किया गया। सक्षम कुमार को प्रधान छात्र, मनोरिता चौधरी को प्रधान छात्रा, शौर्य सोनी को उप-प्रधान छात्र तथा ऋतिका कुमारी बुबना को उप-प्रधान छात्रा नियुक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न सदनों के कप्तान, उप-कप्तान, अनुशासन प्रभारी तथा कक्षा प्रतिनिधियों को भी सम्मानित करते हुए उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। वहीं प्रधान छात्र सक्षम कुमार और प्रधान छात्रा मनोरिता चौधरी ने छात्र परिषद की ओर से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि कर्नल हरि लूइस ने अपने संबोधन में कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट नेतृत्व के गुण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी, समर्पण और निष्पक्षता के साथ करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ई-पत्रिका का भी लोकार्पण किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की साहित्यिक, रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभाओं को स्थान दिया गया है।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, प्रबंधन समिति के सदस्य अशोक सर्राफ एवं राजेश अग्रवाल, उप-प्रधानाचार्य राज कुमार दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक त्रिबेनी पांडेय, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उप-प्रधानाचार्य राज कुमार दास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह अलंकरण समारोह केवल पदभार ग्रहण करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, सेवा भावना, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व के संस्कार विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण एवं नेतृत्व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: