5
(1)



पूर्णिया। ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को मदर्स डे समारोह बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों एवं उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे समारोह के दौरान बच्चों और माताओं का उत्साह देखने योग्य था।


कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के स्वागत के साथ हुई। विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं को रोली-चंदन लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इसके बाद पारंपरिक ढंग से दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन में विद्यालय के शिक्षकगण के साथ बच्चों की माताएं भी शामिल रहीं।

दीपोत्सव के उपरांत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा गायत्री मंत्र का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया। मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक जय गणेश सर एवं पिंकी मैम ने किया, जबकि स्वागत भाषण वरीय शिक्षक विनोद सर द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने मां के सम्मान में स्वरचित कविताओं का पाठ किया तथा माताओं की दिनचर्या एवं उनके कर्तव्यों पर आधारित लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कई माताओं ने भी मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि वर्तमान परिवेश में बच्चों का पालन-पोषण कितनी जिम्मेदारी और धैर्य का कार्य है।


समारोह में माताओं ने भी गायन एवं नृत्य प्रस्तुत कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। माताओं की प्रस्तुतियों ने बच्चों एवं उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि आज के बदलते समय में माताओं की जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ गई हैं। जो माताएं अपने बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती हैं, वे स्वयं भी पूरी तत्परता के साथ सक्रिय रहती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के निर्माण में माता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और सजग माताओं के बच्चे ही देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं माताओं को शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: