0
(0)



पूर्णिया।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद बिहार के सीमावर्ती जिलों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा की पूर्णिया जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत एवं तुष्टीकरण की राजनीति के अंत का प्रतीक बताया।


श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सुवेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में नए युग की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने सुवेन्दु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुने जाने एवं शपथ ग्रहण पर बधाई देते हुए कहा कि अब बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उनके अनुसार सुवेन्दु अधिकारी जमीन से जुड़े नेता हैं, जिन्होंने जनता के समर्थन से तानाशाही सरकार को हटाने का साहस दिखाया।

उन्होंने कहा कि बंगाल, जो कभी उद्योग और संस्कृति का केंद्र माना जाता था, अब पुनः अपने पुराने गौरव को प्राप्त करेगा। श्रीमती गुप्ता ने विश्वास जताया कि नई भाजपा सरकार सीमा सुरक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि घुसपैठ की समस्या पर सख्त कार्रवाई होगी, जिससे बंगाल के साथ-साथ बिहार के सीमावर्ती जिलों में भी शांति एवं सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा।


उन्होंने कहा कि यह जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने की खुशी में श्रीमती गुप्ता ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाइयाँ बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: