0
(0)



पूर्णिया। किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल (MLZS) विद्यालय परिसर में शनिवार को मातृ दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, माताओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खुशियों के माहौल से सराबोर रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में नृत्य, गीत, कविता एवं विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ पेश कीं। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से मातृत्व के प्रेम, त्याग और स्नेह को भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त किया, जिससे उपस्थित माताओं का मन भावुक हो उठा।

माताओं के लिए विद्यालय की ओर से कई मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। ड्रॉइंग प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर तथा अन्य गतिविधियों में माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महान कवि, साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विद्यालय परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहित्यिक एवं शैक्षणिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गुरुदेव टैगोर का शिक्षा, संस्कृति और मानवता के क्षेत्र में योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।


विद्यालय की प्राचार्या अम्बरीन खान ने अपने संबोधन में कहा कि “माँ बच्चे की पहली गुरु होती है और बच्चों के जीवन में उनका स्थान सर्वोच्च होता है। मातृ दिवस माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।”

विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृ दिवस समारोह बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक संबंध को मजबूत बनाने का माध्यम बना।

कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को सम्मानित किया गया तथा विद्यालय परिवार की ओर से मातृ दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: