5
(2)

पूर्णिया । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सहयोग संस्था की ओर से बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने नागरिकों के बीच नि:शुल्क तिरंगे और पौधों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त करे।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक देशभर में चलाया जा रहा है। इस वर्ष यह अभियान ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत तिरंगा यात्राएं, रैलियां, सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर आधिकारिक ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड करने की भी अपील की।

डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि इस वर्ष ‘सूर्यपथ तिरंगा’ जैसी वैश्विक पहल भी शुरू की गई है, जिसके तहत दुनिया भर में भारतीय दूतावास पूर्व से पश्चिम की दिशा में क्रमवार तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश देंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार, डॉ. राजेश गोस्वामी, डॉ. सतीश ठाकुर, डॉ. प्रीतम, आस्था, अनुपम कुमार, विक्रम कुमार, मोहम्मद फारूक, सुबोध गोस्वामी, अखिलेश सिंह, अरुण मंडल, अनोज मंडल, कोमल कुमार, बबलू मिस्त्री तथा डॉ. के.के. चौधरी सहित सहयोग संस्था के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच लोगों को तिरंगे के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: