5
(1)



नवगछिया।रंगरा थाना क्षेत्र में हुए हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपित अंजू देवी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपित महिला की निशानदेही पर घटनास्थल स्थित पानी की टंकी की सफाई कराकर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की है।


ज्ञात हो कि 23 अप्रैल को रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में जमीन के हिस्से को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को पानी की टंकी में डाल दिया था। मृतक की पहचान सधुआ निवासी स्व. गनौरी सिंह के पुत्र फुलेश्वर यादव के रूप में हुई है।

इस मामले में मृतक की मां कौशल्या देवी के बयान पर रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें छोटे भाई रूदल सिंह, उसकी पत्नी अंजू देवी तथा रूदल सिंह के साले को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंजू देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बाद में आगे की पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया गया, जहां से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: