0
(0)



पूर्णिया। जन सुराज पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत पूर्णिया जिले की नई जिला कमेटी की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती द्वारा जारी सूची में डॉ. कृष्णमोहन Kumar को जिलाध्यक्ष तथा अमर नाथ उपाध्याय को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। नई टीम के गठन को सीमांचल क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनियुक्त जिला महामंत्री अमर उपाध्याय ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा एवं क्षेत्रीय प्रभारियों की मौजूदगी में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार सुधा कुमारी को महिला जिलाध्यक्ष, रणजीत कुमार राय को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी, राहुल झा एवं सन्नू कुमारी को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं अमन कुमार पासवान को युवा अध्यक्ष तथा मिर्ज़ा मंज़ूर बेग को किसान अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा ओबीसी, अल्पसंख्यक, अंबेडकर और कर्पूरी मंच के लिए भी अलग-अलग अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।


कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन विस्तार में तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी अगले 15 दिनों के भीतर अपनी जिला कमेटी की पूरी सूची तैयार कर क्षेत्रीय कमेटी को सौंपें।

पार्टी ने रणनीतिक मजबूती के लिए जिला सलाहकार समिति का भी गठन किया है। समिति में सत्यनारायण साह, डॉ. उदय भानु सिंह और रामानंद यादव जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नई टीम के गठन से पूर्णिया एवं सीमांचल क्षेत्र में जन सुराज की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: