5
(1)



पूर्णिया : जन सुराज पार्टी कार्यालय, पाटलिपुत्र में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने राज्य की राजनीतिक स्थिति, कानून-व्यवस्था और हाल की घटनाओं को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान दिल्ली में एक युवक की हत्या के मामले में न्याय की मांग उठाई गई, वहीं निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ पर भी सवाल खड़े किए गए।


पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार ने ‘सद्भाव यात्रा’ को लेकर कहा कि यह बिहार के विकास का रोडमैप नहीं, बल्कि राजनीतिक विरासत बचाने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों में इस तरह की यात्राओं से राज्य में कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ। पलायन, शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ताधारी गठबंधन के भीतर संतुलन बनाए रखने के लिए इस यात्रा को आगे बढ़ाया जा रहा है।

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव ने दिल्ली में एक युवक की हत्या के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि किसी बिहारी युवक के साथ अन्य राज्य में इस प्रकार की घटना होती है, तो उसे न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी दोनों जरूरी है।


पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष कश्यप ने भी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने वाले बिहार के श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

प्रेस वार्ता के दौरान जन सुराज नेताओं ने कानून-व्यवस्था, पलायन, शिक्षा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए इन क्षेत्रों में ठोस सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: