5
(1)



पूर्णिया। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश और बिहार की वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद सांसद पप्पू यादव ने इसे औपचारिक भेंट से अधिक जनभावनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सार्थक बातचीत बताया। उन्होंने कहा कि चर्चा के केंद्र में आम जनता की समस्याएं, सामाजिक न्याय तथा देश की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे रहे।



सांसद यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी की संवेदनशील सोच यह दर्शाती है कि उनके लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का मार्ग है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बिहार की जमीनी परिस्थितियों, युवाओं की चुनौतियों तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उनकी राजनीतिक मुलाकातें व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं और बेटियों की आवाज को मजबूत करने के उद्देश्य से होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने उनकी बातों को गंभीरता और आत्मीयता से सुना।

मुलाकात के दौरान सांसद यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक सशक्त विपक्ष आवश्यक है, जिससे समाज के सभी वर्गों को न्याय और अधिकार मिल सके।

पप्पू यादव ने प्रियंका गांधी की सादगी और विनम्रता की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि सामूहिक नेतृत्व और सकारात्मक राजनीतिक संवाद के माध्यम से बेहतर बिहार और मजबूत भारत का निर्माण संभव है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: