0
(0)



पूर्णिया : जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के सहयोग से पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा “जनजातीय गरिमा उत्सव-2026” के तहत विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।


उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत जिले के जनजातीय बहुल गांवों में 18 मई से 25 मई तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम जनधन योजना, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण सेवाओं का निष्पादन किया जाएगा।


प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान जनजातीय समुदाय के लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: