5
(1)

महिला की मौके पर मौत, चालक घायल; झपकी आने से दुर्घटना की आशंका

भागलपुर ।
नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांझिया बायपास के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार वेदव्यास अपनी भतीजी को इग्नू की परीक्षा दिलाने के लिए सासाराम गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वे अपने एक मित्र की बेटी को पटना में छोड़कर उसकी मां गीता शर्मा के साथ भागलपुर लौट रहे थे। मंगलवार देर रात पटना से रवाना होने के बाद बुधवार सुबह करीब चार बजे उनकी कार कांझिया बायपास के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार में सवार गीता शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान अंबे निवासी गुरुदेव शर्मा की पत्नी गीता शर्मा के रूप में हुई है। वहीं चालक वेदव्यास को हल्की चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना पुलिस एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले आई।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं इस हादसे से मृतका के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: