5
(1)

कटिहार: पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि कटिहार नगर के महानंदा कॉलोनी परिसर में अटल कला भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने बताया कि करीब 1 एकड़ 51 डिसमिल सरकारी भूमि पर 19 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक अटल कला भवन का निर्माण कराया जाएगा। वित्त विभाग द्वारा निर्माण लागत की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि प्रस्तावित अटल कला भवन में 620 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इसके निर्माण से कटिहार जिले को एक आधुनिक प्रेक्षागृह की सुविधा मिलेगी, जहां सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक तथा विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस भवन का निर्माण कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के माध्यम से कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कटिहार प्रतिभाशाली कलाकारों की भूमि रहा है और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में पूर्वोत्तर बिहार में अपनी अलग पहचान रखता है। बावजूद इसके जिले में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बड़े प्रेक्षागृह का अभाव महसूस किया जा रहा था। अटल कला भवन बनने के बाद कलाकारों, साहित्यकारों, रंगकर्मियों और सांस्कृतिक संस्थाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित भवन में आधुनिक प्रेक्षागृह की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाट्य मंचन, संगीत, नृत्य, सेमिनार और अन्य सामाजिक आयोजनों का सफल संचालन किया जा सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अटल कला भवन के निर्माण से कटिहार की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और जिले के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: