5
(2)

सर्जिकल स्ट्राइक, अशोक सिंघल, मोढेरा सूर्य मंदिर, जनगणना और नशामुक्ति सहित कई विषयों पर प्रधानमंत्री ने साझा किए विचार

कटिहार। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 138वें एपिसोड को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह कटिहार विधायक ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

कार्यक्रम के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में आतंकवाद के खिलाफ भारत की शून्य सहनशीलता की नीति को दोहराया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने के संदर्भ में इसकी चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक देश की साहसिक और दृढ़ नीति का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर समाज जागरण तक उनके नेतृत्व और संकल्प की चर्चा प्रधानमंत्री ने की।

मन की बात में प्रधानमंत्री ने गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर का भी उल्लेख किया। उन्होंने मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की चर्चा करते हुए मोढेरा को देश का पहला सौर ग्राम बताया। इसके साथ ही उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से ऑनलाइन पंजीकरण में भाग लेने की अपील की और उत्तराखंड के माणा गांव से जुड़े विषयों का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने झारखाली की महिलाओं के साहस और प्रयासों की चर्चा करते हुए बताया कि वे मैंग्रोव के जंगल तैयार कर रही हैं। इससे सुंदरबन क्षेत्र में आजीविका के अवसर बढ़ने के साथ ही गांवों को प्राकृतिक सुरक्षा भी मिल रही है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध आंवले का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आंवला आधारित गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अपनी आय बढ़ा रही हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने नशामुक्ति अभियान, कुपोषण और स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने लोगों के व्यवहार, सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में किए जा रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी की जानकारी लोगों तक पहुंचती है।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, अमित गुप्ता, अमित कुमार साह, हृदय शंकर बर्नवाल, कैलाश कुमार मंडल, सिकंदर साह, परिमल झा, रोहित गुप्ता, विकास शर्मा, आलोक ठाकुर, भागवत शर्मा, अरुणाभ चौधरी, राहुल झा, संतोष पोद्दार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: