0
(0)



‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत दो बच्चे रेस्क्यू, चोरी के रेलवे तार के साथ आरोपी गिरफ्तार

कटिहार : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कटिहार रेल मंडल में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। एक ओर “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, वहीं दूसरी ओर चोरी के रेलवे ओएचई कैटेनरी तार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।



यह कार्रवाई आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देश पर तथा आरपीएफ पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत दो बच्चे सुरक्षित बरामद

17 मई 2026 को आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कटिहार की एलएएसआई नीता छेत्री और एलसीटी सुमन ने एसआईबी टीम के साथ स्टेशन परिसर में मानव तस्करी एवं बाल तस्करी विरोधी अभियान चलाया।


अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 से दो नाबालिग लड़कों — 16 वर्षीय सद्दाम अली और 9 वर्षीय मुर मोहम्मद — को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर आगे की कार्रवाई हेतु चाइल्ड लाइन कटिहार को सौंप दिया गया।

चोरी के रेलवे तार के साथ एक गिरफ्तार

आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अन्य कार्रवाई में एसआई बबलू कुमार ने चोरी के रेलवे ओएचई कैटेनरी वायर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय मुकीम के रूप में हुई है। आरपीएफ के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल से चोरी किए गए रेलवे तार को दलन की ओर ले जा रहा था, तभी उसे पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ओएचई कैटेनरी वायर के 30 कटे हुए टुकड़े बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 9,800 रुपये बताई गई है। हालांकि आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया है।

आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे रेलवे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: