0
(0)



कटिहार। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7 के मैदान में चल रहे शूटिंग अभ्यास के दौरान उपयोग किए जा रहे आयुधों की गोलियां आसपास के रिहायशी इलाकों में गिरने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने गंभीर चिंता जताई है।


उन्होंने कहा कि तेजा टोला, महिपाल नगर एवं चौहान टोला इलाके में बीते कल से लगातार गोलियां गिर रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। कई मकानों की दीवारों पर गोलियों के निशान पाए गए हैं, वहीं इलाके में गोलियां बिखरी हुई मिली हैं। घटना से जान-माल की क्षति की आशंका बनी हुई है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों को एकत्र कर जांच के लिए सुरक्षित रखा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक कटिहार एवं वरीय पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए शूटिंग अभ्यास को अविलंब बंद कराने की मांग की है।


उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में इस प्रकार गोलियां पहुंचना अत्यंत गंभीर मामला है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस घटना की जानकारी पूर्व निगम पार्षद राधेश्याम गिरी, जीवछ श्रीवास्तव, श्याम सुंदर मंडल, शेखर सिंह, धीरेंद्र मोहन आर्य एवं रामाधार प्रसाद सहित अन्य लोगों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: