


सुल्तानगंज। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह सोमवार को मृतक नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के आवास पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत राज कुमार गुड्डू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
मंत्री श्रेयसी सिंह ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई एवं दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रेयसी सिंह ने कहा कि अपराधियों को उनके किए की सजा अवश्य मिलेगी तथा कानून अपना काम करेगा। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।














