5
(1)



महिला का चेहरा बुरी तरह जख्मी, गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधिया मकंदपुर गांव के समीप स्थित खेत में बुधवार को गीदड़ के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कुछ देर बाद एक चार वर्षीय बच्चे को भी गीदड़ ने काटकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।


घायलों की पहचान सिंधिया मकनपुर निवासी डोमनी देवी (50 वर्ष), पति सुभाष साह तथा अभिमन्यु कुमार (4 वर्ष), पिता टुनटुन साह के रूप में हुई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार डोमनी देवी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक गीदड़ खेत में पहुंच गया और महिला पर हमला कर दिया। गीदड़ ने महिला के चेहरे पर कई जगह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही तड़पने लगीं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और किसी तरह गीदड़ को भगाया।


घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल महिला को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसी बीच कुछ देर बाद अभिमन्यु कुमार नामक एक चार वर्षीय बच्चा भी अस्पताल पहुंचा, जिसे उसी गीदड़ ने काटकर घायल कर दिया था।

अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज किया गया। चिकित्सकों ने डोमनी देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया। वहीं बच्चे का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है।



घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगली जानवरों के आतंक से सुरक्षा दिलाने तथा वन विभाग की टीम भेजकर गीदड़ को पकड़ने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: