5
(1)



भागलपुर।विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर एवं नवगछिया के बीच आवागमन प्रभावित होने से आम लोगों सहित किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से नवगछिया क्षेत्र से सब्जी एवं दूध लेकर भागलपुर आने वाले किसानों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किसानों की सुविधा के लिए सुबह के समय विशेष बड़ी नाव सेवा संचालित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि किसानों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रतिदिन सुबह दो बड़ी नावें चलाई जाएंगी, जिससे किसान आसानी से अपनी उपज लेकर भागलपुर बाजार पहुंच सकेंगे।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह नाव सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी, ताकि किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। प्रशासन की इस व्यवस्था से किसानों को समय पर बाजार पहुंचने में सुविधा मिलेगी और उनकी आजीविका प्रभावित नहीं होगी।

जिला प्रशासन की इस पहल का स्थानीय किसानों ने स्वागत किया है। किसानों का कहना है कि मुफ्त नाव सेवा शुरू होने से रोजाना होने वाली परेशानी काफी हद तक कम होगी और उन्हें अपनी उपज बेचने में राहत मिलेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: