0
(0)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। जिले के कहलगांव के समीप NH80 स्थित पुल की बदहाल स्थिति को जल्द दूर करने की दिशा में पथ निर्माण विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। पथ निर्माण मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं और सड़कों के अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक में कुआ पुल के मरम्मति कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि गत दो अगस्त से इस जर्जर हो चुके पुल से भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। जिलाधिकारी के निर्देश पर महज दो पहिया वाहनों की ही आवाजाही हो रही है। इस सूचना के बाद स्थानीय विधायक शुभानंद मुकेश के आग्रह पर सूबे के पथ निर्माण मंत्री ई शैलेन्द्र कुमार विभागीय टीम के साथ कुआ पुल के निरीक्षण कर इसे शीघ्र दुरुस्त करने की बात कही थी।


बैठक में राज्यभर में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, सड़क निर्माण और अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसी दौरान कुआ पुल की मौजूदा स्थिति और वहां चल रहे मरम्मति कार्यों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली गई।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कुआ पुल की मरम्मति में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुल को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में बहाल किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
इं. कुमार शैलेंद्र ने मरम्मति कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मौके पर नियमित निगरानी रखने और तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा बैठक में विभाग की विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, एनएचएआई, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी तथा विभाग के वरीय अभियंता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: