0
(0)

विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के बीच जलमार्ग बना आवागमन का सहारा, शादी-विवाह में शामिल होने के लिए कहलगांव जाने वाले यात्रियों की बढ़ी संख्या

नवगछिया । विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का कार्य जारी रहने के कारण भागलपुर, नवगछिया और कहलगांव के बीच आवागमन के लिए जलमार्ग यात्रियों का महत्वपूर्ण सहारा बना हुआ है। इधर, पूर्णिमा और लग्न का मौसम शुरू होते ही गंगा घाटों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार को तीनटंगा करारी गंगा घाट पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

शादी-विवाह के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कहलगांव जाने वाले बड़ी संख्या में यात्री घाट पर पहुंचे। जहाज पर सवार होने के लिए लंबी कतारें लग गईं। पहले जहाज पर चढ़ने की होड़ में यात्रियों के बीच आपाधापी की स्थिति भी बनी। हालांकि, फेरी सेवा के कर्मियों, आपदा मित्रों और पुलिस बल की मौजूदगी में यात्रियों को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से जहाज पर बैठाया गया।

फेरी सेवा संचालक कन्हैया मंडल ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए दो फेरी जहाज निर्धारित समय पर लगातार संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए फेरी सेवा जारी रखी जा रही है।

विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के दौरान जलमार्ग पर यात्रियों की निर्भरता बढ़ गई है। ऐसे में लग्न के मौसम में यात्रियों की संख्या बढ़ने से गंगा घाटों पर भीड़ और जहाजों पर दबाव बढ़ गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: