
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं खगड़िया विधायक बबलू मंडल ने कहा—बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में हुआ व्यापक बदलाव
नवगछिया। नवगछिया के फूड प्लाजा में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड की ओर से ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिहार में पिछले 20 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों, सुशासन और सामाजिक न्याय की यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की। मंच का संचालन गुलशन मंडल ने किया, जबकि सह-संचालन युवा जदयू जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह खगड़िया विधायक बबलू मंडल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम हुआ है। राज्य में सुशासन की मजबूत नींव रखी गई है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया। छात्रों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। वहीं पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के उत्थान तथा सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए भी लगातार प्रयास किए गए। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।
कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता अशोक कुमार आलोक, सुबोध साह, मुरारी मंडल, चंदेश्वरी सिंह निषाद, चंद्रिका मंडल, अनिल पटेल, अमोद साहू, हुलास सिंह, गणेश मंडल, भानु झा, केशव शर्मा, नीतू कुमारी, पारस नाथ साहू, डॉ. कौशल किशोर, मो. शकीलउद्दीन, इस्तेखार आलम, प्रमोद चौबे, राजनीति तांती, विजय सिंह निषाद, भवेश कुमार, ज्ञानशक सिंह और उमाकांत राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।















