


नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों में रंगरा थाना क्षेत्र के सहोड़ा गद्दी निवासी दयानंद ठाकुर, साधोपुर निवासी चंद्रेश्वरी मंडल तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह निवासी सूरज ठाकुर की पुत्री कुसुम कुमारी शामिल हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चंद्रेश्वरी मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
















