


नवगछिया। रंगरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 0.9 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ बाजार में दो व्यक्ति शराब की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 0.9 लीटर विदेशी शराब बरामद की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के रनसीटोला सधुआ निवासी अटल बिहारी तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। साथ ही मामले की आगे की जांच जारी है।
















