


नवगछिया-तिनटंगा करारी पीडब्ल्यूडी सड़क पर मालपुर के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा (टोटो) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया।

घायलों की पहचान पचगछिया गांव निवासी मोहम्मद अबुज और मोहम्मद जाहिद अली के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। मालपुर के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से टोटो पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराया और फिर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को टोटो से बाहर निकाला और दूसरे वाहन से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टोटो को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
















