


प्रदीप विद्रोही
कहलगांव। मछुआ समाज की नई पीढ़ी के मुद्दों, सोच और नीतिगत सवालों को व्यापक मंच देने के उद्देश्य से परिधि युवा संगठन की करीब 25 सदस्यीय टोली 22 सितंबर को कागजी टोला, कहलगांव से संपर्क यात्रा पर निकलेगी। यात्रा का संयोजन योगेंद्र सहनी करेंगे।
इस संपर्क यात्रा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य मछुआ समाज के Gen Z यानी नई युवा पीढ़ी के मुद्दों, सोच और नीतिगत सवालों को विस्तार देना है। युवाओं की बदलती आकांक्षाओं, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक पहचान, समुदाय में उनकी भूमिका और भविष्य को लेकर उनकी सोच पर बातचीत की जाएगी।

यात्रा के आयोजकों का मानना है कि नई पीढ़ी की आवाज और उसके अनुभवों को समुदाय के व्यापक विमर्श का हिस्सा बनाया जाना जरूरी है। इसी दिशा में अलग-अलग गांवों के युवाओं को जोड़कर उनके विचारों और अनुभवों को साझा करने का प्रयास किया जा रहा है।
संपर्क यात्रा के दौरान टोली कोसी और गंगा के संगम स्थल का भी अवलोकन करेगी। नदी और उससे जुड़े समुदाय के जीवन, आजीविका तथा सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को समझने के लिहाज से इस अवलोकन को यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
टोली नवगछिया के साथी गांव मक्खातकिया और नवादा के युवाओं से संवाद कर अपने गांव और समुदाय के अनुभव, उपलब्धियां, कार्यशैली और सीख साझा करेगी। साथ ही वहां के युवाओं के अनुभवों और मुद्दों को भी समझने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा के दौरान टोली कोसी और गंगा के संगम स्थल का भी अवलोकन करेगी। नदी, पर्यावरण और मछुआ समाज की आजीविका से जुड़े सवालों पर भी चर्चा होगी।
संपर्क यात्रा का प्रमुख उद्देश्य मछुआ समाज के Gen Z युवाओं के मुद्दों, विचारों और नीति संबंधी विमर्श को विस्तार देना है। यात्रा में गंगा मुक्ति आंदोलन और परिधि के वरिष्ठ साथी भी शामिल रहेंगे। युवाओं की ओर से यात्रा का नेतृत्व आयुक्तता कुमारी, स्वीटी और रानी करेंगी। आयोजकों के अनुसार यह यात्रा विभिन्न गांवों के युवाओं को जोड़ने और साझा अनुभवों से नई पहल की दिशा तलाशने का प्रयास है।

















