5
(2)

भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक स्थित महावीर मंदिर परिसर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए ढाई वर्षीय मासूम आदित्य कुमार का शव बुधवार सुबह विदेशी बाबा स्थान के समीप नदी की धारा से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए मासूम की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, लालूचक निवासी पांचू मंडल के घर सोमवार को नवजात पुत्र की छठी का कार्यक्रम आयोजित था। घर में अधिक भीड़ होने के कारण वह अपने ढाई वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार को लेकर पास स्थित महावीर मंदिर परिसर में रात करीब दो बजे सोने चले गए थे। सुबह करीब चार बजे जब उनकी नींद खुली तो बच्चा उनके पास नहीं था।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मासूम का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद नाथनगर थाना में अपहरण की आशंका जताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी थी।

इसी बीच बुधवार सुबह विदेशी बाबा स्थान के समीप नदी की धारा में एक मासूम का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान आदित्य कुमार के रूप में होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां सुलेखा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल से खून और पानी के नमूने एकत्र किए, जबकि डॉग स्क्वाड की टीम ने भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस आसपास के क्षेत्र की गहन जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अपहरण, आपसी रंजिश और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: