5
(1)



नवगछिया। बिहार सरकार के हालिया मंत्रिमंडल विस्तार में नवगछिया संगठन जिला के दो विधायकों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार को पथ निर्माण मंत्री तथा गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को ऊर्जा मंत्री बनाए जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।

इस अवसर पर नगर के वैशाली चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव का आयोजन किया। वैशाली चौक से शहीद टोला चौक तक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।


जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा राहगीरों के बीच मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में जदयू जिला अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बिनोद मंडल, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, जदयू जिला उपाध्यक्ष भावेश कुमार, जिला महामंत्री मुरारी चिरानिया, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, रंजीत झा, गौरव सिंह, विक्रम सिंह एवं जिमी ठाकुर सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा कि दोनों विधायकों को मंत्री पद मिलने से नवगछिया क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर और बेहतर कार्य होंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: