5
(1)

पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने माताजी के अंतिम संस्कार के बाद अपने दैनिक कार्यक्रम के तहत विधायक जनसंपर्क कार्यालय में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक ने बताया कि उनकी पूज्य माताजी का श्राद्ध कर्म बनमनखी स्थित पैतृक निवास, मंगलचंद चौक पर संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को सपिंडीकरण, श्राद्ध कर्म, पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनके अनुज विक्रम खेमका कर्ता होंगे।

इसके बाद विधायक ने पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र रानीपतरा में निर्माणाधीन नए पावर सब-स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर दोनों पावर सब-स्टेशनों को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया।

विधायक ने कहा कि इन पावर सब-स्टेशनों के शुरू होने से पूर्णिया के पूर्वी शहरी क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्णिया में एक नए ग्रिड सब-स्टेशन की स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। इसके निर्माण के बाद जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं बेहतर गुणवत्ता की बिजली उपलब्ध हो सकेगी।

इस दौरान विधायक शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुंचे गणमान्य लोगों से भी मिले। उन्होंने कहा कि देश, धर्म, जनसेवा और मानव सेवा सर्वोपरि है तथा जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: