5
(1)



भागलपुर।भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखनपुर गुमटी नंबर-2 स्थित मिश्रा टोला में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान अमर कुमार राय के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।


परिजनों ने बताया कि गोलू कुमार ने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी और वह उसमें सफल भी हुआ था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक फंदे से लटका मिला।

परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।


पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिजन भी इस संबंध में कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो परिवार, मित्रों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से बात करना मददगार हो सकता है। सहायता मांगना हमेशा सही कदम होता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: