5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। साहित्य सम्राट प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर में विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन जैसे समकालीन विषय पर अपनी लेखनी का दम दिखाया। कॉलेज की साहित्य परिषद (लिटरेरी काउंसिल) के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक भारत में मोबाइल फोन की भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कॉलेज के MW-4 कक्ष में सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित प्रतियोगिता का विषय था – ‘आधुनिक भारत में मोबाइल फोन की भूमिका’। प्रतिभागियों ने अपने निबंधों में तकनीक के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं पर गंभीर चिंतन प्रस्तुत करते हुए अपनी रचनात्मक क्षमता और साहित्यिक दृष्टि का परिचय दिया।
प्रतियोगिता का संचालन एवं पर्यवेक्षण साहित्य परिषद के सदस्य तथा उर्दू विभागाध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन, सहायक प्राध्यापक ने किया। उनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 31 जुलाई 2026 को आयोजित प्रेमचंद जयंती के समापन समारोह में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा के हाथों प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रेमचंद जयंती सप्ताह के अंतर्गत 24 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक कॉलेज में विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करना, रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच देना तथा साहित्यिक चेतना का विस्तार करना है। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर साहित्य के प्रति अपनी गहरी रुचि का परिचय दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: