


शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
नवगछिया : ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने एक युवक पर शादी की नीयत से पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 12 मई को वह बैंक के काम से बाहर गई थी। बैंक से लौटकर जब घर पहुंची तो उसकी पुत्री घर पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
महिला ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी पुत्री को पंचायत भवन की ओर जाते हुए देखा था। वहीं उसके पुत्र ने जानकारी दी कि उसकी बहन राजा नामक युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे पूरा विश्वास है कि राजा कुमार ने ही उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण किया है। महिला जब आरोपी युवक के घर पहुंची तो वहां ताला बंद मिला तथा घर के सभी सदस्य फरार थे।















