


नवगछिया। इलाज के दौरान अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में एक नवजात शिशु की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक शिशु मोनी गिद्धा निवासी चंदन मंडल का पुत्र था।

जानकारी के अनुसार, चंदन मंडल की पत्नी किरण कुमारी ने 15 मई की सुबह करीब 4 बजे इस्माइलपुर पीएचसी में बच्चे को जन्म दिया था। बताया गया कि जन्म के समय नवजात शिशु रो नहीं रहा था और उसकी स्थिति सामान्य नहीं थी। इसके बाद शिशु में अन्य कई तरह की जटिलताएँ भी देखी गईं।
स्थिति गंभीर होने पर नवजात को इस्माइलपुर पीएचसी से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, वहां इलाज के दौरान शिशु ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। प्रशासन या अस्पताल की ओर से इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।















