5
(2)



डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ विवाद, नशे में धुत युवक ने किया चाकू से हमला

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मखाताकिया गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।


घायल युवक की पहचान मखाताकिया निवासी सत्यम कुमार, पिता उमेश सिंह के रूप में हुई है। घायल युवक का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है।

घायल सत्यम कुमार ने बताया कि उसके घर के बगल में रिश्ते में बहन की शादी थी। शादी समारोह में डीजे बज रहा था और बड़ी संख्या में लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान डांस करते समय कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई।

सत्यम ने बताया कि हंगामा बढ़ता देख दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन इसके बावजूद विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि नशे में धुत राकेश कुमार, पिता लक्ष्मण सिंह, बार-बार झगड़ा करने पर उतारू था।


घायल युवक के अनुसार वह झगड़ा छुड़ाने गया था, लेकिन इसी दौरान आरोपी उससे भी उलझ गया। लोगों ने दोनों को अलग कर दिया और मामला शांत कराने की कोशिश की।

सत्यम ने बताया कि जब वह वापस अपने घर लौट रहा था, तभी आरोपी रास्ते में घात लगाकर बैठा हुआ था। मौका मिलते ही उसने दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया और अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू सत्यम के पेट और नाभि के नीचे जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर काफी रक्तस्राव होने लगा।

घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल युवक को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक घायल का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में चल रहा था ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: