5
(1)



नवगछिया  : भागलपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम ने कोलकाता की शार्क शिपिंग कंपनी के निदेशक मोहम्मद अरशद रजा एवं तनवीर हसन के साथ तिनटंगा करारी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट एवं उससे जुड़े संपर्क मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने तिनटंगा करारी घाट से मकनपुर चौक तक पीडब्ल्यूडी सड़क तथा इस्माइलपुर-बिंदुटोली तटबंध सड़क का निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य घाट पर बड़े मालवाहक जहाजों से उतरने वाले वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


प्रशासन की ओर से चार बड़े मालवाहक जहाजों के परिचालन की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जहाज संचालन शुरू होने के बाद आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहेगी और लोगों को राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जलमार्ग के माध्यम से बालू, गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्रियों की ढुलाई आसान हो जाएगी। इससे परिवहन लागत में कमी आएगी और सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव कम होने से जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।


इसके अलावा फ्लाई ऐश की ढुलाई भी जलमार्ग से गंगा पार कराई जाएगी, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन का मानना है कि जल परिवहन व्यवस्था मजबूत होने से व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

निरीक्षण के दौरान गोपालपुर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, बीडीओ निशांत कुमार, अंचलाधिकारी रोशन कुमार, अंचल नाजिर ललन कुमार, अनिल कुमार सहित चार थानों की पुलिस बल मौजूद रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: