4
(4)

नवगछिया :
सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में आयोजित होने वाले जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानना, प्रोत्साहित करना एवं उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

विद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। प्रतियोगिता को पांच वर्गों—किड्स, प्री जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं सीनियर सेकेंडरी—में विभाजित किया गया है, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर वे लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ एवं ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 50 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 50 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नों का माध्यम अंग्रेजी रहेगा तथा उत्तर ओएमआर शीट पर भरने होंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि परीक्षा परिणाम एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं जीएस न्यूज अखबार एवं वेबसाइट के माध्यम से प्रकाशित की जाएंगी। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं अधिक जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय अथवा कार्यक्रम समन्वयकों से संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क: 9709894194, 7004826539

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: