5
(1)




नवगछिया पुलिस जिला के तेतरी जीरो माईल क्षेत्र में मंगलवार को फूड प्लाजा के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। सीएनजी टेम्पू और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक व टेम्पू पर सवार कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और टेम्पू दोनों  क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक हुआ और टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद शुरू की और इसकी सूचना डायल 112 को दी।


सूचना मिलते ही डायल 112 की दो टीमें त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचीं। पहली टीम में पुलिस पदाधिकारी राहुल राज और चालक अमन कुमार शामिल थे, जबकि दूसरी टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बिना समय गंवाए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

घायलों में मो. आरिफ अली (48 वर्ष) पिता स्व. इलिस, निवासी  मथुरापुर, नारायणपुर, शालू कुमार (20 वर्ष) पिता विनय कुमार, निवासी जमुनिया, वैभव कुमार (32 वर्ष) पिता शंभु कुँवर, निवासी भमरपुर भवानीपुर एवं नित्यानंद कुमार पिता परमानंद सिंह, निवासी हाफीपुर पन्नरख जिला पटना शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में से  बाइक सवार दो युवक खरीक स्थित आर्या इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, जबकि एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही थी ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: