5
(1)



नवगछिया के प्रतिभाशाली योगा खिलाड़ी धर्मचंद भगत का चयन योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित फेडरेशन कप राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता के लिए बिहार योगा टीम में किया गया है। इस उपलब्धि से नवगछिया सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

जिला संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मचंद भगत ने पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया था। उनके इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर अभ्यास को देखते हुए इस बार उन्हें बिहार टीम में शामिल किया गया है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।


मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि बिहार टीम में चयन होने पर खेल जगत से जुड़े कई पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने धर्मचंद भगत को बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष आर.पी. राकेश, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, राष्ट्रीय रेफरी सह कोच घनश्याम प्रसाद, अशोक सिंह, सरोज झा, अखिलेश पांडे, राकेश भगत, राजेश कुमार राजू, इबरार आलम, ताइक्वांडो कोच जेम्स, मोनी कुमारी, संजय सिंह तथा फूड प्लाजा के संस्थापक संतोष कुमार शामिल हैं।

सभी ने धर्मचंद भगत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर बिहार और नवगछिया का नाम रोशन करेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: