5
(1)



नवगछिया पुलिस द्वारा अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोपालपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मई 2026 को गोपालपुर थाना की पुलिस टीम लतरा मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से दो देशी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।


पुलिस ने मौके पर ही दोनों अभियुक्तों—बंटी कुमार (पिता सिकंदर दास, निवासी पकरा, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर) एवं चंद्रलोक कुमार (पिता अवधेश यादव, निवासी मोरसंडा, थाना फलका, जिला कटिहार) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से बरामद मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR10AR1271) को भी जब्त कर लिया गया।

इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 146/26, दिनांक 01.05.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26/35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: