


पूर्णिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा 09 मई 2026 को इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में आयोजित होगी, जहां विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा 04 मई 2026 को दोपहर 01:30 बजे व्यवहार न्यायालय पूर्णिया परिसर से जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर वे उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से रू-बरू होकर राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता एवं प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी भी साझा करेंगे।

जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे 04 मई 2026 को दोपहर 01:20 बजे तक व्यवहार न्यायालय पूर्णिया परिसर में उपस्थित होकर कार्यक्रम की समाचार कवरेज सुनिश्चित करें।















