5
(1)



नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) एवं सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर ने स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरयूसीसी सदस्य कुमार मिलन सागर भी मौजूद रहे और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़ी कई अहम मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

निरीक्षण के दौरान कुमार मिलन सागर ने बताया कि भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल के निर्देश पर नवगछिया स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता है। सांसद अजय कुमार मंडल भी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस मौके पर सोनपुर मंडल के डीआरएम को 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग, विस्थापित दुकानदारों की समस्याओं का समाधान तथा यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं—जैसे पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय एवं साफ-सफाई—को बेहतर बनाने की मांग शामिल है।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी, जिससे नवगछिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: