3
(2)



नवगछिया । तेतरी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे तीन युवक गुरुवार को नवगछिया जीरो माइल स्थित शिवानी पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान अजय कुमार (25 वर्ष, पिता–आसो पंडित), अंकुश कुमार (15 वर्ष, पिता–गौरी पंडित) और मिथलेश कुमार (27 वर्ष, पिता–विजेंद्र पंडित) के रूप में हुई है। सभी पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज के निवासी बताए जा रहे हैं और तेतरी दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार अधिक थी, जिसके कारण चालक संतुलन खो बैठा और वाहन फिसलकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम में पदाधिकारी राहुल राज, महेश कुमार राय तथा चालक अरुण कुमार शामिल थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस पदाधिकारी राहुल राज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना की बात सामने आई है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: