


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। प्रमंडलीय आयुक्त, मुंगेर सह भागलपुर की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों प्रमंडलों में नीलाम पत्र वादों, विधि-व्यवस्था और थानों में CCTV व्यवस्था की समीक्षा की गई।
आयुक्त ने लंबित बॉडी वारंट (BW) और डिस्ट्रेस वारंट (DW) का एक सप्ताह के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रत्येक जिले के सबसे पुराने 10 नीलाम पत्र वादों का निष्पादन माह के अंत तक तथा पांच बड़े बकायेदारों से अधिकतम राशि की वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया।
प्रत्येक थाना स्तर पर वारंट निष्पादन के लिए टीम गठित करने, लंबित कुर्की-जब्ती एवं गंभीर कांडों का शीघ्र निष्पादन करने और BNSS की संबंधित धाराओं के तहत प्राप्त प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

बैठक में थाना भवनों के लिए भूमि चिन्हित करने तथा अक्रियाशील CCTV कैमरों की संबंधित एजेंसी से तत्काल मरम्मत कराने को भी कहा गया। भागलपुर और बांका के छह थाना भवनों के लिए भूमि चयन/हस्तांतरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

















