PURNIA : धमदाहा में भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कामाख्या मंडल में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता शामिल हुईं। बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा नए सदस्यों को जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी दिनों में पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई।इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और तय समय सीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पार्टी नेता बैठक में उपस्थित रहे। जिलामंत्री नूतन गुप्ता […]

PURNIA : आसनसोल में खुला मां दुर्गा मंदिर: हिंदू समाज के संघर्ष और आस्था की बड़ी जीत — राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में वर्षों से बंद पड़ा मां दुर्गा मंदिर अब श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की हालिया राजनीतिक सफलता के बीच मंदिर के द्वार खुलने से स्थानीय हिंदू समाज में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। अब यह मंदिर केवल दुर्गा पूजा तक सीमित न रहकर आम दिनों में भी श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा, जिससे लोगों को नियमित रूप से पूजा-अर्चना का अवसर मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार, आसनसोल उत्तर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने चुनाव के दौरान यह वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने पर मंदिर को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। मंदिर के द्वार खुलने के […]

PURNIA : जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पूर्णिया (बालिकाओं का आवासीय विद्यालय) की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के अंडर-17 डबल्स वर्ग में चैम्पियनशिप जीतकर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विजेता टीम में ज़ोया फातिमा, ज़ोया अहमद तथा अफरीन नाज़ शामिल रहीं। तीनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार तालमेल, आत्मविश्वास और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पराजित किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलों को भी समान प्राथमिकता दी जाती है। आवासीय वातावरण में छात्राओं को शारीरिक, मानसिक एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का सांसद अजय कुमार मंडल ने लिया जायजा, त्वरित समाधान के दिए निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर  : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण करने के लिए भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल सोमवार को मौके पर पहुंचे और स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने गंगा के दोनों तटों का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान सांसद ने प्रशासन को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक सेतु पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो जाता, तब तक नि:शुल्क स्टीमर एवं नौका सेवा लगातार जारी रखी जाए। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम करने और एसडीआरएफ टीम की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सांसद ने वैकल्पिक आवागमन को सुगम बनाने पर जोर […]

NAUGACHIA : सुंदरपुर में संतमत सत्संग का भव्य आयोजन सम्पन्न, प्रवचनों से गूंजा माहौल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

“माता-पिता धरती के साक्षात भगवान होते हैं” — स्वामी भागवतानंद बाबा पीरपैंती  : अमृत भारत रेलवे स्टेशन पीरपैंती के समीप सुंदरपुर में शिक्षक लाल बाबू के आवास पर संतमत सत्संग का भव्य आयोजन रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम यादव ने की, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग के दौरान परमपूज्य डॉ. परमानंद साहब ने अपने प्रवचन में गुरु महाराज एवं सद्गुरु बाबा देवी साहब की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रामू बाबू की कीर्ति सदैव अविस्मरणीय रहेगी। वहीं, परमपूज्य स्वामी भागवतानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता धरती पर साक्षात भगवान के समान होते हैं, जिनकी सेवा और सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने महर्षि […]

NAUGACHIA : नवगछिया में भाजपा का विजय जुलूस, तीन राज्यों में जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा जिला इकाई नवगछिया द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। विजय जुलूस वैशाली चौक से शुरू होकर महाराज जी चौक तक निकाला गया, जहां इसका समापन हुआ। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जहां जन्मे डॉ. मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए। साथ ही पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जीत की खुशी साझा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार […]

NAUGACHIA : भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर चम्पा कुमारी ने जताई खुशी, कहा—यह विश्वास और संकल्प की जीत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : बिहार भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पार्षद चम्पा कुमारी ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के चुनाव परिणामों पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में आज उनका मन भावनाओं से भरा हुआ है। यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि एक संकल्प की पूर्ति और लंबे समय से देखे गए सपने का साकार होना है। उन्होंने कहा कि इस विजय से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को नई ऊर्जा मिली है। चम्पा कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिली यह सफलता उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि […]

NAUGACHIA : ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के निर्देश के आलोक में नवगछिया पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में तकनीकी शाखा की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थानों में दर्ज सनहा के आधार पर मार्च एवं अप्रैल 2026 के दौरान कुल 35 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद किए गए मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की […]

NAUGACHIA : जगतपुर के पास ऑटो पलटा, पिता-बेटी घायल—विक्रमशिला सेतु बाधित होने से पूर्णिया रेफर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

नवगछिया अनुमंडल के जगतपुर  क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में पिता और उसकी छोटी बेटी घायल हो गए। दोनों ऑटो से भागलपुर की ओर जा रहे थे, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर टेम्पू पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान अवधकिशोर दास (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय चमक लाल दास के रूप में हुई है। उनकी छोटी बेटी भी इस दुर्घटना में घायल हुई है। चिकित्सकों के अनुसार वृद्ध की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज की आवश्यकता थी। सामान्य परिस्थितियों में उन्हें […]

NAUGACHIA : नवगछिया में मटन के नाम पर धोखाधड़ी का खुलासा, ‘बोतू’ मांस बेचने का आरोप—दुकानदार हिरासत में || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

छापेमारी में पांच बोतु बरामद, मीट कारोबार और सप्लाई चेन पर उठे गंभीर सवाल नवगछिया में मटन के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तेतरी निवासी मोहम्मद उमर को हिरासत में लिया। आरोप है कि वह खस्सी (बकरे) के नाम पर ‘बोतू’ जानवर का मांस बेच रहा था। छापेमारी के दौरान दुकान में छिपाकर रखे गए पांच बोतु बरामद किए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से इस तरह की गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही थी। सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित मटन दुकान पर छापा मारा, जहां से उक्त बरामदगी हुई। घटना के […]