0
(0)



पूर्णिया। धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कामाख्या मंडल में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता शामिल हुईं।


बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा नए सदस्यों को जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी दिनों में पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और तय समय सीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पार्टी नेता बैठक में उपस्थित रहे।


जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।


बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए नूतन गुप्ता ने कहा कि भाजपा का मुख्य लक्ष्य अंत्योदय है और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना आवश्यक है, ताकि आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।


बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिनंदन ठाकुर, विधानसभा संयोजक सुनील भगत, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कौशिक, सुदर्शन कुमार बब्बू, दिलीप कुमार, रविन्द्र मालाकार, लक्ष्मण पासवान, सुभाष झा सहित कामाख्या मंडल कोर कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: