5
(2)

कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान करीब 10 बच्चों के साथ नहाने गई थी पूजा, एक घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर-मोहनपुर स्थित मरगंग में कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान नहाने गई 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद पर्व का माहौल मातम में बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बताया गया कि पूजा करीब 10 बच्चों की टोली के साथ मरगंग में नहाने गई थी। इसी दौरान वह पानी की तेज धार की चपेट में आ गई और गहरे पानी में डूब गई। पूजा के डूबने के बाद उसके साथ गए बच्चों ने गांव की ओर दौड़कर शोर मचाया और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

बच्ची के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बच्ची के शव को पानी से बाहर निकाला।

घटना की सूचना स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कुंदन यादव ने अंचलाधिकारी और पीरपैंती थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार और थाना प्रभारी पंकज राउत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तीसरी कक्षा की छात्रा थी पूजा

ग्रामीणों के अनुसार, पूजा स्थानीय विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता विकास मंडल मजदूरी करते हैं और वर्तमान में बेंगलुरु में हैं। पूजा चार बहनों और एक भाई में शामिल थी।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर जहां बच्चों और ग्रामीणों में उत्साह था, वहीं हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: